चहनियां: डॉक्टर का नहीं मिला शव, बक्सा उठा ले गई लापरवाह पुलिस !
- by Pavan Kumar Maurya
- 3rd February, 2021 08:24:55 am
चहनियां: बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला निवासी एक चिकित्सक का शव स्थानीय पुलिस खोज निकलने में नाकाम रही. स्थ ही पुलिस पर आरोप है कि जाँच के दौरान पुलिस ने मृतक के घर से जबरन आभूषण व रुपये उठाकर थाने ले आई.
गौरतलब है कि चिकित्सक अरुण शर्मा गत 30 जनवरी से ही घर से गायब था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की तो पत्नी प्रियंका शर्मा और उसका प्रेमी रोहित निषाद ही हत्यारे निकले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपितों ने चिकित्सक की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने का जुर्म कुबूल किया।
ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू खोजने के लिए मृतक के घर पहुंची थी। इस दौरान उसकी पत्नी के आभूषण बाक्स की छानबीन की। बाक्स में लाखों रुपये मूल्य के जेवरात रखे मिले जबकि चाकू नहीं था। इस पर पुलिस वापस लौट गई। थोड़ी देर बाद दोबारा कुछ पुलिसकर्मी मृतक के घर पहुंचे और जबरन बाक्स उठा ले गए। इससे ग्रामीण नाराज हो गए और थाने पहुंचकर हंगामा किया।
घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। परिजन व ग्रामीण घटना में निष्पक्ष कार्रवाई और आभूषण व पैसा लौटाने की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि पुलिस बिना परिजनों को विश्वास में लिए पैसे और आभूषण ले आई। किसके सामने बाक्स को खोला और गहने और पैसे का क्या किया। इसके बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। संभ्रांतजनों ने समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। (दैनिक जागरण इनपुट )
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित पत्नी और उसके प्रेमी का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने कहा आरोप गलत है, पुलिस जांच कर रही है बक्से में जो सामान है उसे लौटा दिया जाएगा। (Dummy Pic)