चंदौली : जनपद में कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी की इकाई द्वार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष/एमएलसी नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिवस मनाया गया. मुख्य रूप से रविवार को सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने अपने साथियों-समर्थकों और कार्यकर्ताओं संग केक काटकर नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिवस मनाया।
ये भी पढ़ें : किसानों के समर्थन में जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह की चौपाल, बताया-काला कानून
समाजवादी पार्टी की जनपद इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष/एमएलसी नरेश उत्तम पटेल के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर मनाया मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें सहृदय बधाई व शुभकामनाएं तथा ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल समेत महिला पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे.